लाइव न्यूज़ :

मप्र के शहडोल जिले में कीड़े के काटने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 26, 2021 13:31 IST

Open in App

शहडोल (मप्र) 26 जुलाई मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में जहरीले कीड़े के काटने से एक व्यक्ति और उसके नाबालिग बेटे एवं बेटी की मौत हो गई।

जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी सुदीप सोनी ने सोमवार को बताया कि यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कोठी ताल गांव में उस समय हुई जब लाल पालिया (35) और उसके बच्चे अपने घर में सो रहे थे।

उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद लाला पालिया ने अचानक शरीर में तेज दर्द की शिकायत की। उसके परिवार के लोग उसे जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां रविवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि लाला पालिया का बेटा संजय (05) और बेटी शशि (03) भी सुबह मृत पाए गए।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उनकी मौत किसी जहरीले कीड़े की काटने से हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल