लाइव न्यूज़ :

जींद में एक परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:54 IST

Open in App

जींद, 22दिसंबर हरियाणा के जींद जिले के धनौरी गांव में एक परिवार के तीन लोगों ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

गढ़ी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि गांव धनौरी निवासी ओमप्रकाश (48), उनकी पत्नी कमलेश (45) और बेटे सोनू (20) के शव बुधवार को मकान में फंदे से लटके पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने रात में फांसी लगाई है। लगभग एक माह पहले मृतक ओमप्रकाश के भाई बलराज ने खेत में कथित तौर पर कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी

उन्होंने बताया कि लगभग 35 दिन पहले गांव धनौरी निवासी नन्हा का शव हंसडेहर गांव में एक नाले से बोरी में बरामद हुआ था, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि नन्हा के परिवार के लोग इस मामले में ओमप्रकाश तथा बलराज पर संदेह जता रहे थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह