लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग छात्र की मृत्यु के मामले में मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्य निलंबित

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:35 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर जम्मू कश्मीर सरकार ने श्रीनगर के जिला मेडिकल बोर्ड के कार्यालय के बाहर कक्षा दसवीं के एक दिव्यांग छात्र की मौत के बाद रविवार को बोर्ड के तीन सदस्यों को निलंबित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि एक्यूट मस्क्युलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित छात्र अपनी मां और बहन के साथ अपनी चिकित्सा संबंधी स्थिति का प्रमाणपत्र लेने के लिए डीएमबी कार्यालय पहुंचा था। इस स्थिति में मासंपेशियां बहुत कमजोर हो जाती हैं और पीड़ित चलने, फिरने जैसे रोजमर्रा के काम सामान्य तरीके से करने में अक्षम होता है।

जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि लड़के को जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड में जमा करने के लिए प्रमाणपत्र चाहिए था ताकि उसकी दसवीं कक्षा की परीक्षा में लिखने के लिए एक सहायक की अनुमति मिल सके। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने पहले उसे प्रश्नपत्रों के उत्तर लिखने के लिए सहायक की मदद की अनुमति नहीं दी थी।

अधिकारी के अनुसार लड़का जब मेडिकल बोर्ड के दफ्तर के बाहर पहुंचा तो उसकी मां और बहन दफ्तर के अंदर गयीं और उसे गाड़ी में बाहर छोड़ गयीं। उन्होंने बोर्ड के सदस्यों से अनुरोध किया कि उनके दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठे बच्चे का निरीक्षण करें।

हालांकि बोर्ड के डॉक्टरों ने छात्र का निरीक्षण करने के लिए उनके साथ बाहर गाड़ी तक जाने से इनकार कर दिया। परिवार श्रीनगर के चानापुरा इलाके का रहने वाला है।

अधिकारी के अनुसार इस बीच ही लड़के को मेडिकल बोर्ड के दफ्तर के बाहर इंतजार करते हुए सांस लेने में दिक्कत होने लगी लेकिन उसकी बिगड़ती हालत का पता चलने के बाद भी डॉक्टर उसे देखने बाहर नहीं आए।

प्रवक्ता के अनुसार लड़के की मां और बहन उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचीं जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान भी मेडिकल बोर्ड का कोई अधिकारी या कर्मी अस्पताल तक किशोर के साथ नहीं गया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों - गांदेरबल उप जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ नीलोफर, लेपर अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी शुजा राशिद और श्रीनगर के सरकारी गौसिया अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ फरहान बशीर को निलंबित कर दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि लड़के की मृत्यु के बाद नर्सिंग सहायक गुलाम हासन को भी निलंबित कर दिया गया है।

कश्मीर के अतिरिक्त आयुक्त की सिफारिश पर कश्मीर के स्वास्थ्य निदेशक ने निलंबन के आदेश जारी किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू