झारखंड में तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:43 IST2021-11-08T21:43:14+5:302021-11-08T21:43:14+5:30

झारखंड में तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
रांची, आठ नवंबर हमले करने और आगजनी के कई मामलों में वांछित तीन दुर्दांत माओवादियों ने झारखंड में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
माओवादियों के आत्मसमर्पण करने के दौरान पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल बी होमकर और पुलिस उप महानिरीक्षक पंकज कंबोज भी मौजूद थे।
झारखंड पुलिस के एक बयान के मुताबिक बैलून सरदार और गजू उर्फ सूरज सरदार ने अपने दल की सदस्य गीता मुंडा के साथ हथियार डाल दिये। बैलून और सूरज भाकपा (माओवादी) के एरिया कमांडर हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।