लाइव न्यूज़ :

कथित रंगदारी मामले में नोएडा से गिरफ्तार किए गये मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:06 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर मध्य प्रदेश पुलिस ने कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किए गये प्रदेश पुलिस के दो उपनिरीक्षकों और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

मध्य प्रदेश सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए साई मनोहर ने रविवार को आदेश जारी कर उपनिरीक्षक पंकज साहू, उपनिरीक्षक राशिद परवेज खान एवं कांस्टेबल आसिफ अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर ने 19 दिसंबर को पत्र द्वारा सूचित किया था कि 18 दिसंबर को नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के सेक्टर-20 थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि आईसीआईसीआई बैंक से किसी अन्य प्रदेश से आये उपनिरीक्षक से पिस्टल लूट की घटना घटित हुई, जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन की तथा सायबर सेल जबलपुर से आये उपनिरीक्षकों पंकज साहू एवं राशिद परवेज खान से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर भादंवि की धारा 395 के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया।

आदेश के अनुसार उक्त प्रकरण की विवेचना में पाया गया कि पंकज साहू, राशिद परवेज खान एवं कांस्टेबल आसिफ अली, स्टेट सायबर सेल जबलपुर (मध्य प्रदेश) से जांच हेतु नोएडा आये तथा आईसीआईसीआई बैंक के एक खाते को डिफ्रीज करने तथा अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध न करने के लिए रिश्वत प्राप्त की।

मालूम हो कि इन तीनों पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को कथित आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।

गौतम बुद्ध नगर के अपर आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने रविवार शाम को नोएडा में एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बारे में जानकारी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया