भाजपा और इनेलो के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:52 IST2021-09-13T18:52:07+5:302021-09-13T18:52:07+5:30

Three leaders of BJP and INLD join Congress | भाजपा और इनेलो के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हुए

भाजपा और इनेलो के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हुए

नयी दिल्ली, 13 सितंबर भाजपा और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के हरियाणा के तीन नेता सोमवार को कांग्रेस में शामिल हुए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल की मौजूदगी में इन नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

राज्य के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे पवन बेनीवाल, हिसार से भाजपा नेता एवं उद्यमी अशोक गोयल मंगालीवाला, पूर्व सांसद तारा सिंह के पुत्र और इनेलो नेता कंवलजीत सिंह उर्फ़ प्रिंस पार्टी में शामिल हुए।

कुमारी सैलजा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘आज प्रदेश सरकार में शामिल लोगों की हिम्मत नहीं है कि वह जनता के बीच जा सकें। आज हर वर्ग की पसंद कांग्रेस पार्टी है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में जब भी चुनाव होंगे कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। आए दिन घोटाले सामने आ रहे हैं। सरकार आए दिन किसान विरोधी फैसले ले रही है। किसान पिछले नौ महीनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मगर यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है।’’

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का जनाधार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज भी प्रदेश के कई कद्दावर नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three leaders of BJP and INLD join Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे