लाइव न्यूज़ :

तीन वकील, दो न्यायिक अधिकारियों को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर तीन वकीलों और दो न्यायिक अधिकारियों को सोमवार को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा पिछले महीने सरकार को कई नामों की अनुशंसा किए जाने के बाद ये नई नियुक्तियां की गई हैं।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने आठ अगस्त से एक सितंबर के बीच विभिन्न उच्च न्यायालयों की अनुशंसा पर 100 नामों पर विचार किया था और अंतत: 12 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए सरकार के पास 68 नाम भेजे थे।

बाद में सरकार को कुछ और नाम भेजे गए। छह अक्टूबर को पांच उच्च न्यायालयों में नौ न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।

कानून मंत्रालय में न्याय विभाग के मुताबिक, न्यायिक अधिकारी विनोद कुमार भारवानी और मदन गोपाल व्यास को राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

वकील फरजंद अली, अनूप कुमार ढंड और सुदेश बंसल को भी राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की अनुशंसा के आधार पर नौ अक्टूबर को आठ न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया था और पांच उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला किया गया था।

एक अन्य घटनाक्रम में आज सुबह सात न्यायाधीशों का विभिन्न उच्च न्यायालयों में तबादल किया गया।

पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का तबादला हुआ है।

पांच अक्टूबर को 11 उच्च न्यायालयों के 15 न्यायाधीशों का तबादला हुआ था।

इन तबादलों के लिए उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने अनुशंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां