लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: July 1, 2021 00:16 IST

Open in App

श्रीनगर, 30 जून जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में सेना के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सेना ने संयुक्त रूप से कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में शुरुआत में दो आतंकवादी मारे गए जबकि तीसरे आतंकवादी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कई घंटों तक चली, लेकिन अंत में वह भी मारा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी के दौरान घायल सेना के दो जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान वसीम अहमद बंगरू निवासी कुलगाम, शाहनवाज अहमद निवासी शोपियां और जाकिर बशीर निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा कि ये तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयाब से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल