लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में सेल्समैन की हत्या करने के आरोप में लश्कर से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 नवंबर आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन व्यक्तियों को इस महीने की शुरुआत में यहां एक कश्मीरी पंडित व्यवसायी की दुकान पर काम करने वाले एक सेल्समैन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एजाज अहमद लोन, नसीर अहमद शाह और शौकत अहमद डार के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में श्रीनगर के बोहरी कादल इलाके के पास संदीप मावा की दुकान पर काम करने वाले इब्राहिम अहमद की हत्या कर दी थी।

अधिकारी ने कहा कि महाराजगंज पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था और अपराध की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अधिकारियों को अपराध में लोन, शाह और डार की संलिप्तता के बारे में पता चला। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बाद में उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि वे अपराध में शामिल थे।’’

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं और उन्होंने सीमा पार से अपने आकाओं के निर्देश पर हमले को अंजाम दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘साथ ही यह भी पता चला कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति पिछले चार महीनों से पाकिस्तान में आतंकवादी आकाओं के संपर्क में थे। उनके खुलासे पर, अपराध में प्रयुक्त हथियार - एक पिस्तौल और सात गोलियां और एक ग्रेनेड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।’’

उन्होंने कहा कि अपराध को अंजाम देने में तीनों द्वारा इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग