लाइव न्यूज़ :

लश्कर ए तैयबा आतंकवादियों के तीन सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 21:45 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 अप्रैल सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नारबल निवासियों आदिल अहमद डार, ताहिर अहमद भट और कवूसा खलीसा निवासी गुलाम मोहम्मद गोजरे के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों के गिरफ्तार किये गए सहयोगी बडगाम के मागम, नारबल और बीरवाह इलाकों में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों को आश्रय, साजोसामान और अन्य सामग्री मुहैया करा रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा, "तीनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित आतंकी कमांडरों के संपर्क में थे। वे लश्कर के स्वयंभू आतंकी कमांडर मोहम्मद यूसुफ डार उर्फ ​​कांत्रो और अबरार नदीम भट के साथ भी संपर्क में थे।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के गिरफ्तार किये गए सहयोगियों के कब्जे से गोली-बारूद सामग्री और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के पोस्टर बरामद किए गए।

प्रवक्ता ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?