लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तीन बड़े कोविड-19 केंद्रों ने नए मरीजों की भर्ती बंद की

By भाषा | Updated: May 24, 2021 14:15 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शहर के तीन बड़े कोविड-19 देखभाल केंद्रों में मानसून से पहले मरम्मत संबंधी कार्य की वजह से एक जून तक के लिए नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी है। बीएमसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीकेसी के कोविड-19 केंद्र के डीन डॉक्टर राजेश डेरे ने बताया कि इन केंद्रों में इलाज करा रहे ज्यादातर मरीजों को ताउते चक्रवात से पहले अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया था। ये केंद्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दहिसर और मुलुंड में स्थित है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक जून तक के लिए इन तीन कोविड-19 केंद्रों में नए मरीजों की भर्ती रोक दी गई है।’’

डेरे ने बताया कि पिछले एक साल से यह अस्थायी ढांचा काम कर रहा है और ऐसे में मानसून मौसम से निपटने और अन्य जरूरी कार्यों के मद्देनजर यहां मरम्मत कार्य होना है।

मुंबई में भायखला, वर्ली, बीकेसी, गोरेगांव, दहिसर और मुलुंड में कोविड-19 के छह केंद्र संचालित हो रहे हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच शहर के अधिकारियों ने महामारी की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां शुरू कर ली है और शहर में कुछ नए बड़े कोविड-19 बनाने की योजना है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 1,431 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,97,810 हो गई और मृतकों की संख्या 14,623 पहुँच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है