लाइव न्यूज़ :

ग्राम प्रधान की हत्‍या का आरोपी तीन लाख रुपये का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 11:39 IST

Open in App

आजमगढ़ (उप्र), 27 नवंबर आजमगढ़ जिले की पुलिस ने दलित ग्राम प्रधान की हत्‍या के आरोपी सूर्यांश दुबे नामक बदमाश को बृहस्पतिवार की देर रात एक मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश पर तीन लाख रूपये का ईनाम था। मुठभेड़ में एक दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं जिनका निजी अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

ग्राम प्रधान की हत्‍या के बाद कुख्‍यात दुबे पर शासन ने दो लाख रुपये का और अपर पुलिस महानिदेशक ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले की स्‍वाट टीम को बृहस्पतिवार की शाम को जानकारी मिली कि तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के दलित प्रधान सत्‍यमेव जयते की हत्‍या में वांछित कुख्‍यात बदमाश सूर्यांश दुबे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र में जा रहा है।

सिंह के अनुसार स्‍वाट टीम ने सरायमीर थाने की पुलिस के साथ साझा आपरेशन शुरू किया और देर रात सूर्यांश को सरायमीर क्षेत्र के शेरवा गांव के समीप घेर लिया। इस पर सूर्यांश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें स्‍वाट टीम के पुलिस उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्‍ला और एक अन्‍य सिपाही घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की जिसमें बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्‍सालय ले जाया जा रहा था कि रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई। बदमाश के पास से पुलिस ने दो पिस्‍टल और कारतूस बरामद किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग