लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में दूषित जल पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 17:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर कर्नाटक सरकार ने हाल में विजयनगर जिले के एक गांव में दूषित जल पीने से मरने वाले लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने की मंगलवार को घोषणा की। इसके साथ ही इस घटना की जांच के आदेश दिए।

हुविना हडगली तालुका के मकरब्बी गांव में दूषित जल पीने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मुख्यमंत्री बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, “दूषित जल पीने से लोगों के बीमार पड़ने के मामले को हमारी सरकार ने गंभीरता से लिया है। मैंने पहले ही कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुनीश मुद्गिल के नेतृत्व में इसकी जांच की जाएगी। उन्हें एक सप्ताह के रिपोर्ट सौंपनी होगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि नल के पानी में सीवेज का पानी कैसे मिल गया, इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी -- चाहे वे स्थानीय अधिकारी हों या इंजीनियर। त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए बोम्मई ने कहा कि मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे