लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से तीन मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:31 IST

Open in App

जांजगीर—चांपा, 10 मार्च छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ट्रैक्टर—ट्रॉली के तालाब में पलटने से उसमें सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई।

जाजगीर—चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुझियाबोड़ गांव के पास ट्रैक्टर—ट्रॉली के तालाब में पलटने से उसमें सवार किशन चौहान (20 वर्ष), लखन लहरे (25 वर्ष) और सहसराम ओगरे (30 वर्ष) की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैजैपुर क्षेत्र के निवासी तीनों युवक मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह वे एक ट्रैक्टर—ट्रॉली में सवार होकर सोन नदी में रेत खनन के लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रैक्टर चालक के साथ 15 वर्षीय एक लड़का भी बैठा था। ट्रैक्टर जब गुझियाबोड़ के करीब पहुंचा तब वह अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब घटना की जानकारी वहां अन्य ग्रामीणों को मिली तब वे वहां पहुंचे लेकिन तब तक मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के दौरान वाहन चालक और उसके साथ बैठे लड़के ने कूदकर अपनी जान बचाई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस