लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी दिक्कत के कारण कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:10 IST

Open in App

विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), 26 अप्रैल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सरकारी अस्पताल में उच्च प्रवाह ऑक्सीजन के साथ वेंटीलेटर पर रहे कोविड-19 के तीन मरीजों की ऑक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी दिक्कतों की वजह से रविवार देर रात मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो मरीजों की मौत महाराजा राजकीय अस्पताल में हुई जबकि तीसरे मरीज की मौत तब एक अन्य अस्पताल में हुई जब उसे वहां स्थानांतरित किया गया।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रमना कुमारी के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन पर आश्रित 97 मरीजों में से 12 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ज्यादा ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘कल देर रात दो से तीन बजे के करीब उच्च प्रवाह ऑक्सीजन की आपूर्ति में तकनीकी बाधा आ गयी जिसके चलते दो मरीजों की मौत हो गयी। बाकी मरीजों को अन्य अस्पतालों में भेज दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आक्सीजन आपूर्ति में तकनीकी मुद्दे का समाधान दोपहर में किया गया और सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है।

महाराजा राजकीय अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि गैर-कोविड-19 रोगियों सहित लगभग 290 बीमार लोगों का राज्य द्वारा संचालित इकाई में इलाज चल रहा है, जिनमें से 25 पूरी तरह से ऑक्सीजन की आपूर्ति पर हैं।

25 अप्रैल तक की स्थिति के अनुसार विजयनगरम में 3,832 उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह