लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर के लोहारली टोल पर लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),29 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और तमाम प्रायासों के बावजूद दोपहर तक जाम नहीं खुल पाया था।

पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर जिले में पंचायत चुनाव है, जिसकी वजह से लोग नोएडा, दिल्ली व गाजियाबाद से बुलंदशहर स्थित अपने पैतृक गांवों में मतदान करने जा रहे हैं जिससे टोल पर भारी भीड़ है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 91 स्थित लोहारली टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को जाम की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस और दादरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और टोल कर्मियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि आज बुलंदशहर में पंचायत चुनाव है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बुलंदशहर के लोग रहते हैं और पंचायत चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं जिसकी वजह से जाम लग गया है।

सिंह ने बताया कि जल्द ही जाम खुलवा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता