लाइव न्यूज़ :

पुणे में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीन हत्यारोपी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 18:11 IST

Open in App

पुणे, 27 दिसंबर महाराष्ट्र के पुणे में हत्या के मामले में कथित रूप से संलिप्त तीन वांछित व्यक्तियों को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रविवार देर रात हुए इस अभियान का नेतृत्व पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि योगेश जगताप नामक व्यक्ति की 18 दिसंबर को पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में गोली मारकर हत्या करने के मामले में ये तीनों व्यक्ति वांछित थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''हम हत्या के सिलसिले में पहले ही सात लोगों को गिरफ्तार कर चुके हैं। रविवार देर रात सूचना मिली कि तीन अन्य आरोपी गणेश मोटे, महेश माने और अश्विन चव्हाण चाकन इलाके में छिपे हुए हैं।''

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने भी उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम का नेतृत्व किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी चाकन इलाके के एक खेत के पास स्थित एक छोटे से कमरे में हैं। इसी के तहत पुलिस की टीमों ने उन पर धावा बोलने की तैयारी की। हालांकि आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी को भांप लिया और भागने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपियों पर गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने कहा, ''पुलिस आयुक्त ने तब एक पेड़ उठाया और भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों पर फेंक दिया। तीनों आरोपी गिर गए और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।''

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस आयुक्त को मामूली चोटें आईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए