सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल
By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:39 IST2021-09-29T15:39:47+5:302021-09-29T15:39:47+5:30

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, दो घायल
सहारनपुर (उप्र),29 सितंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना नांगल के अन्तर्गत राजमार्ग पर एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के थाना सदर बाजार में रेलवे रोड निवासी अशोक सलूजा अपनी पत्नी चंदा सलूजा और अन्य लोगों के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-344 पर कार अनियन्त्रित होकर डिवाइडर पर चढ गई।घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।