लाइव न्यूज़ :

गढ़वा में जंगली भालू के हमले में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: June 26, 2021 13:53 IST

Open in App

गढ़वा, 26 जून गढ़वा जिले के सुदूरवर्ती भंडरिया थाने के बरकोल खुर्द गांव में जंगली भालू के हमले में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए साबू लाल लकड़ा ने सदर अस्पताल में बताया कि परिवार के सदस्य शुक्रवार रात लगभग आठ बजे मिल से धान कुटवा कर घर लौट रहे थे उसी दौरान जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया जिसमें सुनीत गीध (40) , अनित गीध (35) और राजकुमार उरांव (37) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

उसने बताया कि चीख-पुकार सुनकर मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे गांव के लोग और अन्य परिजन पर भी भालू ने हमला कर दिया जिसमें परिवार की एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भालू के हमले में मारे गए व घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि रात में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एकत्रित होने और शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुँचकर घायलों को इलाज के लिये धन दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं