लाइव न्यूज़ :

गुजरात के पाटन जिले में कार और टैंकर की टक्कर में तीन की मौत, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:59 IST

Open in App

पाटन, 12 अगस्त गुजरात के पाटन जिले में बृहस्पतिवार को राजमार्ग पर एक कार की टैंकर के साथ टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में आठ साल की एक बच्ची भी शामिल है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मेहसाणा-चाणस्मा राजमार्ग पर लाणवा गांव के पास सुबह में हुई।

चाणस्मा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक आर डी मकवाणा ने कहा कि पुलिस जहां हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार चालक ने स्कूटर को टक्कर लगने से रोकने की कोशिश में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद, टैंकर चालक वाहन वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। साथ ही बताया कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

मकवाणा ने बताया, “यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक परिवार के कुछ सदस्य और उनका एक रिश्तेदार जो सूरत से अपने गांव आये थे, वे कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव जा रहे थे।”

अधिकारी ने बताया कि दो पुरुषों और आठ साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें मेहसाणा के एक अस्पताल भेजा गया है।

मकवाणा ने कहा कि पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है और टैंकर छोड़कर फरार होने वाले चालक को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो