लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौत, छह अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:06 IST

Open in App

बेमेतरा, 11 दिसंबर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सड़क दुर्घटना में एक बालिका समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।

बेमेतरा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के नवागढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत महराजी गांव के करीब ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में ट्रैक्टर सवार बैसाखिन बाई यादव (21), चंद्रकुमार यादव (30) और भुवनेश्वरी यादव (15) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शुक्रवार को बुंदेला गांव निवासी यादव परिवार के लगभग 30 सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जन्मोत्सव के कार्यक्रम में खैरी गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब वे रात में वापस अपने गांव लौट रहे थे तब महराजी गांव के करीब पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में बैसाखिन बाई और चंद्रकुमार यादव की घटनास्थल में ही मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शवों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान भुवनेश्वरी की भी मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल