लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के अलग अलग स्थानों पर हुये हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:36 IST

Open in App

सोनीपत/ जींद, 29 दिसंबर हरियाणा के जींद एवं सोनीपत जिलों में हुये अलग अलग हादसों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र में एक रोडवेज की बस ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने बताया कि घायल हो तत्काल अस्पताल ने जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान के संदीप के तौर पर की गयी है । उन्होंने बताया कि संदीप के चचेरे भाई जोगिंद्र के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

उधर, जींद जिले की पुलिस ने बताया कि जिले में दो अलग अलग स्थानों पर हुये सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य लोग घायल हो गये ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान साहिल और गोवर्धन के रूप में की गयी है । अलग अलग हादसों घायल हुये सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और मामलों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?