लाइव न्यूज़ :

कन्नौज में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: December 4, 2021 12:52 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र), चार दिसंबर कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई व एक घायल हो गया। मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक सिपाही व एक राजस्व कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठठिया के थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेयी के अनुसार शुक्रवार रात को दिल्ली से लखनऊ जा रही कार ठठिया थाना क्षेत्र के बडेरा बलनपुर पट्टी के पास डीसीएम मेटाडोर में घुस गई। दुर्घटना में, कार सवार त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सतेंद्र कुमार (29), शास्त्री नगर एसडीएम कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी गुंजन कुमार (30) और जितेंद्र कुमार (43) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सतेंद्र कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। दुर्घटना में, दिल्ली के ही कुंडली निवासी परमवीर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल परमवीर एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जितेंद्र भी उनके साथ ही काम करते थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह