लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव में इमारत गिरने से तीन की मौत, एक घायल: पुलिस

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 जुलाई हरियाणा के गुड़गांव जिले के खवासपुर में तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए भारी बारिश के बीच करीब 20 घंटे तक चले अभियान के बाद पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात इमारत ढह गई और शुरुआत में पांच से छह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका थी।

उन्होंने बताया कि लेकिन जांच के बाद यह पता चला कि उसमें चार लोग थे। रविवार रात को मलबे से एक और सोमवार को दो शव निकाले गए।

यह इमारत गुड़गांव के फर्रुखनगर में पटौदी रोड पर स्थित थी। मानेसर के पुलिस उपायुक्त वरुण सिंगला के अनुसार, एक गोदाम कंपनी ने इसे मजदूरों के रहने के लिए बनाया था।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे बचाव अभियान शुरू किया गया और घायल व्यक्ति को उसी दिन बचा लिया गया।

फर्रुखनगर थाना प्रभारी संदीप ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, "एक को बचा लिया गया, जबकि दुर्भाग्य से इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव अभियान अब खत्म हो गया है।"

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में दो हरियाणा के भिवानी और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। घायल व्यक्ति भी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि भवन मालिक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 288 सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गुड़गांव के उपायुक्त (डीसी) यश गर्ग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और उपमंडलीय मजिस्ट्रेट, पटौदी को जांच करने का निर्देश दिया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा कर्मियों, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), भोंडसी और गुरुग्राम जिला प्रशासन की एक टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos