लाइव न्यूज़ :

द्वारका में डीडीए के निर्माण स्थल पर लिफ्ट गिरने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: June 30, 2021 01:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून द्वारका के सेक्टर-14 इलाके में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के निर्माण स्थल पर एक खुली लिफ्ट के ऊंचाई से गिरने के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे मिली। उन्होंने बताया कि तीन घायलों को सेक्टर-12 के एक अस्पताल ले जाया गया जबकि एक अन्य को द्वारका मोड़ पर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने कहा कि मृतकों की पहचान पन्ना लाल यादव, बसंत और मंगल प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि एक अन्य घायल सुरेंद्र राय का उपचार जारी है।

पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज करके इसकी जांच की जा रही है।

संपर्क करने पर डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!