लाइव न्यूज़ :

सोनभद्र में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:54 IST

Open in App

सोनभद्र (उप्र) ,28 सितंबर सोनभद्र जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

थाना मयोरपुर के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि आश्रम मोड़ और रनटोला के बीच जंगल में एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी l मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य दुर्घटना में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के समीप आटो और एक अन्य वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आटो सवार रामवृक्ष यादव (65) व राजू (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आटो में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ,दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह