अमेरिका के ग्रीनवुड में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:12 IST2021-08-03T15:12:28+5:302021-08-03T15:12:28+5:30

Three killed in shooting in Greenwood, US, one suspect arrested | अमेरिका के ग्रीनवुड में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के ग्रीनवुड में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

कोलंबिया (अमेरिका), तीन अगस्त (एपी) दक्षिण कैरोलाइना के ग्रामीण इलाके में तीन लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी को वारदात के कुछ घंटों बाद फ्लोरिडा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के बाद वह विमान में सवार होकर फ्लोरिडा पहुंच गया था। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शेरिफ कार्यालय डेनिस कैली ने द इंडेक्स जनरल ऑफ ग्रीनवुड’ को बताया कि गोलीबारी सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रीनवुड काउंटी स्थित एक घर में हुई। गोलीबारी में एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। गोलीबारी में एक बच्चा घायल हो गया था, जिसने 911 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

अधिकारियों ने मंगलवार सुबह एक बयान में बताया कि जेफरी डेविड पॉवेल (36) को फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

शेरिफ कार्यालय डेनिस कैली ने समाचार पत्र को बताया कि पॉवेल एक वाणिज्यिक उड़ान से फ्लोरिडा पहुंचा, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह हवाईअड्डे पर कैसे पहुंचा या उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि अधिकारी गोलीबारी के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पॉवेल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

ग्रीनवुड काउंटी कॉर्नर कार्यालय ने हताहत हुए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed in shooting in Greenwood, US, one suspect arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे