महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:11 IST2021-11-29T21:11:40+5:302021-11-29T21:11:40+5:30

Three killed in separate road accidents in Maharashtra's Nagpur | महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

नागपुर, 29 नवंबर महाराष्ट्र के नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में ऑटोरिक्शा की चपेट में आने से 20 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार देर रात की है और मृतक की पहचान गौरव बागड़े के रूप में हुई है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है और ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

वहीं, एक अन्य हादसे में नागपुर जिले के सिम तकली गांव में मोटरसाइकिल पर सवार 28 वर्षीय व्यक्ति और उसके बहनोई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

एक अधिकारी ने कहा कि मनोज गायकवाड़ और उनके बहनोई शैलेश तायदे (36) रविवार दोपहर को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक मंजीत सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed in separate road accidents in Maharashtra's Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे