छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2021 12:25 IST2021-11-20T12:25:35+5:302021-11-20T12:25:35+5:30

Three killed in road accident in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

रायपुर, 20 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के मुजगहन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले दंतरेंगा—जुलूम मार्ग पर शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने—सामने की टक्कर में रायपुर निवासी राजू लाल निषाद (45), भोला निषाद (32) और मध्यप्रदेश निवासी शिव कुमार साहू (28) की मौत हो गई है। इस घटना में उदलचंद यादव घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल को शहर के डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुगजगहन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की जानकारी शुक्रवार शाम को मिली जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल उदलचंद यादव की हालत गंभीर है इसलिए उससे घटना के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed in road accident in Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे