लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 11:22 IST

Open in App

गाजीपुर(उप्र,) 25 जून उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में दो युवकों और एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव के सत्यम यादव (21) और संगीता यादव (41) बृहस्पतिवार देर शाम हंसराजपुर बाजार से खरीदारी करके वापस घर आ रहे थे तभी गांव की सीमा पर बिजली गिरी, जिससे दोनों झुलस गये। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

वहीं दूसरी घटना गाजीपुर कोतवाली थाने के गौसपुर बुजुर्ग गांव में हुई जहां चार-पांच युवक गांव के बाहर बरिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी बीच बिजली गिरने से अमलेश यादव (28)और बिस्कुट राजभर उसकी चपेट में आ गये ,इनमें से अमलेश यादव की मौत हो गयी। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। कोतवाल विमल मिश्रा ने कहा कि शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह