लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमलों में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:56 IST

Open in App

रायपुर, 17 सितंबर छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के हमलों में तीन लागों की मौत हो गयी है । वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर और बालोद जिले में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र के जंगल में हाथी के साथ सेल्फी ले रहे एक व्यक्ति अजय तिवारी (48) को हाथी ने कुचलकर मार डाला है।

उन्होंने बताया कि महासमुंद शहर निवासी अजय जिले के खट्टी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ था। बृहस्पतिवार को जब वह टीकाकरण कार्यक्रम के बाद कोना गांव के जंगल में हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था तब वहां एक जंगली हाथी पहुंच गया और उसे कुचल कर मार डाला।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तपकरा परिक्षेत्र के अंतर्गत जुनवाईन गांव निवासी वीरेंद्र (35) अपने मामा के गांव खारी बहार से गांव वापस लौट रहा था। जब वह जंगल के रास्ते में था तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद के जिले के अंतर्गत दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में बुधवार शाम अड़जाल गांव के करीब हाथी के हमले में एक ग्रामीण संतोष भुआर्य (48) की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के दल ने जमही गांव के करीब सब्जी बाड़ी और खेतों मे धान के फसलों को भारी नुकसान पहुचाया है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25—25 हजार रूपए की प्राथमिक सहायता राशि भी दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं