यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 12:46 IST2020-12-15T12:46:58+5:302020-12-15T12:46:58+5:30

Three killed in an accident on Yamuna Expressway | यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

नोएडा, 15 दिसंबर थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक कार में सवार दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि कार में सवार लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। सामने से आ रहे एक ट्रक से कार की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार रिंकी, अनीता और पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमन और सुभाष को जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में मारे गए सभी लोग उत्तरप्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के निवासी थे। घटना में घायल हुए दोनों लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three killed in an accident on Yamuna Expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे