लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सड़क हादसे में तीन की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:20 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर, 24 नवंबर गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक राजमार्ग पर तेज गति से आ रही कार और मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चूड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात राज्य राजमार्ग पर करेली के पास हुई। अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और कार में मौजूद छह में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार एक महिला को लिंबडी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मोटरसाइकिल पर सवार दो साल का बच्चा बाल-बाल बचा।

अधिकारी ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बोटाद की ओर जा रहा था,तभी तेज गति से आ रही एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकराने से पहले उसकी मोटरसाइकिल से भिड़ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया