लाइव न्यूज़ :

टैंकर में फंसकर कार पलटने से तीन की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:20 IST

Open in App

निवाड़ी (मप्र) 10 जुलाई मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर झांसी-छतरपुर रोड पर एक कार के एक डीजल टैंकर के पिछले हिस्से से टकराने के बाद पलट जाने की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

निवाड़ी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार ने शनिवार को बताया कि यह हादसा झांसी-छतरपुर रोड पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात को हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोग चित्रकूट से झांसी अपने घर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहन झांसी की ओर जा रहे थे तभी कार का बंपर टैंकर के पिछले हिस्से में फंस गया और इसके बाद कार चालक ने कार को टैंकर से अलग करने के प्रयास में कार की गति तेज करने का प्रयास किया लेकिन इससे कार पलट गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार दो महिलाओं और 10 वर्षीय एक बालक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और हादसे में घायल पांच अन्य लोगों का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर टैंकर का पता लगाने की कोशिश कर रही हे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह