लाइव न्यूज़ :

असम में डीएनएलए उग्रवादियों ने तीन की हत्या की, आठ घायल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 22:17 IST

Open in App

हाफलोंग, सात दिसंबर असम के दिमा हसाओ जिले में कथित तौर पर डीएनएलए उग्रवादियों द्वारा उनके शिविर में पीटे जाने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक डीएनएलए का उग्रवादी था। पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में डीएनएलए के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रनील बरुआ ने कहा कि गांववालों ने पुलिस को सूचना दी कि माईबांग के कस्मैपुर में स्थानीय युवकों को बंधक बनाकर रखा गया है जिसके बाद सोमवार तड़के एक शिविर से दो शव और नौ घायलों को बरामद किया गया।

बरुआ ने कहा कि जिन्हें शिविर से बचाया गया उनमें से उग्रवादी और स्थानीय ग्रामीण भी थे। उन्होंने कहा कि नौ घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और बाकी का हाफलोंग के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बरुआ ने कहा कि जिन पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है वह डीएनएलए के उन सदस्यों में शामिल थे जिन्होंने हाल में बातचीत के लिए अपनी पहचान उजागर की थी। गांववालों का दावा है कि उग्रवादी छह युवकों को चोरी के आरोप में अपने शिविर में ले गए थे जहां वह पहचान उजागर करने के बाद रह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे