लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, 40 घायल

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:28 IST

Open in App

मोगा, 23 जुलाई पंजाब के मोगा जिले में मोगा-अमृतसर मार्ग पर शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

मृतक एवं जख्मी लोग कांग्रेस के समर्थक थे जो एक मिनी बस में सवार होकर जीरा शहर से चंडीगढ़ जा रहे थे। वे नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस प्रमुख बनने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मिनी बस सरकारी पेप्सू रोडवेज की बस से लोहारा गांव के पास टकरा गई।

मोगा के उपायुक्त संदीप हंस ने कहा कि मृतकों की पहचान विरसा सिंह, विक्की और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को लुधियाना के एक अस्पताल में भेजा गया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मोगा जिले में बस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलने से दुख हुआ जिसमें कांग्रेस के तीन समर्थकों की मौत होने की खबर है और कई अन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं। मोगा के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि सभी जख्मी लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी जाए और सरकार को रिपोर्ट भेजी जाए।’’

उन्होंने मोगा के जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि मृतकों के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा अविलंब दिया जाए और दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी लोगों को 50- 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाए।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मामूली रूप से जख्मी लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।

चंडीगढ़ में सिद्धू के राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अवसर पर मृतकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू