लाइव न्यूज़ :

टी20 मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के आरोपी तीन कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 00:30 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 27 अक्टूबर टी-20 विश्वकप मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने के लिए तीन कश्मीरी छात्रों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर आरोप है कि उन्होंने भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते हुए अपना व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट कर “साइबर आतंकवाद” का कृत्य किया।

आगरा सिटी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा, “इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों के विरुद्ध मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।” पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजा बलवंत सिंह प्रबंधन टेक्निकल कैंपस के तीन छात्रों पर जगदीशपुरा में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना जगदीशपुरा में बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी कश्मीरी छात्रों पर भादंसं की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच वैमन्स्य को बढ़ावा देना), 505 (1) (बी) (आमजन के लिए भय पैदा करने का इरादा) के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66एफ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को दक्षिणपंथी संगठनों समेत कई संगठन के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में छात्रों का विरोध करते हुए नारेबाजी की और कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए