लाइव न्यूज़ :

दिल्ली उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 12, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वे अपने आवास में ही पृथक-वास में हैं। अदालत के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों न्यायाधीशों में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और रविवार को आई उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में उन्होंने सोमवार को खुद को अदालती कार्यवाही से दूर रखा।

सूत्रों ने बताया कि एक अन्य न्यायाधीश भी बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि, उनकी जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

इस बीच, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय के परिसर स्थित अपने कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने गत 15 मार्च से प्रत्यक्ष सुनवाई शुरू की थी। हालांकि, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाद में नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम से सुनवाई का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह