लाइव न्यूज़ :

शराब के ठेकेदार से तीन लाख रुपये लेते आबकारी विभाग के तीन जवान गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:12 IST

Open in App

बुलंदशहर, 23 जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शराब के ठेकेदार से उसके सहयोगी को छोड़ने की एवज में कथित रूप से तीन लाख रुपये लेते आबकारी विभाग के तीन कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ पुलिस की सूचना के आधार पर बुलंदशहर एवं हापुड़ पुलिस ने 21 जनवरी को अनूपशहर इलाके में शराब के ठेकेदार ब्रम्हपाल के ‘धर्मशाला’ में छापेमारी की और वहां से 18 पेटी अवैध शराब बरामद किया तथा उसके एक साथी विमल राघव को गिरफ्तार किया।

बाद में पूछताछ के दौरान राघव ने खुलासा किया कि आठ जनवरी को वह अपने वाहन में आठ पेटी शराब लेकर जा रहा था कि निरीक्षक सुरेश चौहान ने अपने दो अधीनस्थों खेम सिंह एवं अनुज के साथ उसे रोका और बुलंदशहर ले आये।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद ब्रम्हपाल को भी वहां बुलाया गया जहां राघव को छोड़ने के लिये आबकारी विभाग के कर्मियों के साथ तीन लाख रुपये का सौदा हुआ था ।

पुलिस ने बताया कि पड़ताल के बाद राघव का दावा सच निकला ।

पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू