लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पाकिस्तानी नागरिक समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 00:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में यह मुठभेड़ हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने एक ट्वीट में कहा, " इस मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। ये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। इनके पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गयी हैं। सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है।"

दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है