राजस्थान में तीन आईपीएस अधिकारियों के फिर तबादले
By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:35 IST2021-10-15T18:35:20+5:302021-10-15T18:35:20+5:30

राजस्थान में तीन आईपीएस अधिकारियों के फिर तबादले
जयपुर, 15 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले किए।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उन तीनों को बुधवार देर रात को ही स्थानांतरित किया गया था। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने बुधवार देर रात 39 आईएएस व 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसके तहत गौरव श्रीवास्तव को उपमहानिरीक्षक (सीआईडी) से उप महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) बनाया गया था। नए आदेश में उन्हें अब वहां से हटाकर उप महानिरीक्षक (कार्मिक) नियुक्त किया गया है।
वहीं राहुल प्रकाश को बुधवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पुलिस आयुक्तालय) से उप पुलिस महानिरीक्षक (एसओजी) बनाया गया था। उन्हें अब वहां से हटाकर उप महानिरीक्षक (सीआईडी) नियुक्त किया गया है।
इसी तरह डा रवि को उप पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) से उप महानिरीक्षक (कार्मिक) बनाया गया था। उन्हें अब वहां से हटाकर उप महानिरीक्षक (सिविल राइट्स) नियुक्त किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।