लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में गैस लीक के कारण आग लगने से तीन घायल

By भाषा | Updated: January 4, 2021 18:23 IST

Open in App

नासिक, चार जनवरी महाराष्ट्र के नासिक शहर के एक घर में सोमवार को गैस रिसाव के कारण एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई और इसके बाद हुए धमाके में तीन लोग घायल हो गये । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह साढे सात बजे खुतवादनगर इलाके में स्थित घर में उस वक्त हुयी जब पुष्पावती पगार ने गैस चूल्हा जलाया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि एलपीजी सिलेंडर से गैस लीक हो रहा थी और यह घर में फैल गई थी। पुष्पावती ने जैसे ही चूल्हा जलाया, गैस ने आग पकड़ ली जिसके बाद जबरदस्त धमाका हुआ ।’’

उन्होंने बताया कि यह धमाका इतना जबरदस्त था कि घर की दीवारें एवं खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गयी । इतना ही नहीं, नीचे पार्किंग में खड़े वाहनों के शीशे भी चटक गये ।

उन्होंने बताया कि हादसे में पुष्पावती के अलावा उसके पति बलिराम पगार और उनका पोता भी झुलस गये हैं । महिला 80 से 85 फीसदी झुलसी है जबकि बलिराम 40 से 45 प्रतिशत जले हैं ।

पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है और दमकल विभाग ने आग पर काबू कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल