दिल्ली में इमारत ढहने से तीन व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:06 IST2021-08-07T17:06:29+5:302021-08-07T17:06:29+5:30

Three injured in building collapse in Delhi | दिल्ली में इमारत ढहने से तीन व्यक्ति घायल

दिल्ली में इमारत ढहने से तीन व्यक्ति घायल

नयी दिल्ली, सात अगस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार को दो मंजिला इमारत गिरने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अब भी मलबे के भीतर दबा हो सकता है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न डेढ़ बजे के करीब नंद नंगरी के एक ऑटो बाजार में इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल के छह वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि इमारत के भूतल पर दुकानें थीं। एक व्यक्ति को लोगों ने बहार निकाला जबकि एक अन्य को अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने मलबे से बाहर निकाला।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मकान गिरने का यह हादसा बेहद दुखद। राहत और बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन के माध्यम से घटना पर मैं खुद लगातार नज़र बनाए हूं।’’

पुलिस ने बताया कि यह घर धनीराम का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में धनी राम (65), उनकी पत्नी अनारो देवी (65), राजकुमार (64) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। एक और व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान अब भी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three injured in building collapse in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे