लाइव न्यूज़ :

ठाणे में इमारत एक हिस्सा ढहने से तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 09:59 IST

Open in App

ठाणे, 14 जुलाई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में इमारत का एक हिस्सा ढहने से सात वर्षीय लड़की समेत कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना एक मंदिर के पास कैम्प संख्या दो में स्थित पांच मंजिला इमारत में मंगलवार को हुई।

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने पत्रकारों को बताया, ‘‘इमारत की मरम्मत का काम चल रहा है तभी एक हिस्सा गिर पड़ा। घायल व्यक्ति भूतल पर बने फ्लैट के निवासी हैं। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।’’

उन्होंने बताया कि दमकल और आरडीएमसी के कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। नगर निकाय प्राधिकारियों ने इस इमारत को खाली करा लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन