लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तीन शिशुओं की मौत कोविड-19 की वजह से नहीं हुई: अधिकारी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:39 IST

Open in App

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 15 नवंबर उत्तर बंगाल चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल में सोमवार तड़के तक पिछले 24 घंटे में तीन शिशुओं की मौत हुई है। चिकित्सा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चिकित्सा कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत साहा ने कहा कि जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया था कि शिशुओं की मौत कोविड-19 से हुई है, जबकि ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आज तड़के तक पिछले 24 घंटे में तीन शिशुओं की मौत हुई। लेकिन इनमें से किसी की भी मौत बुखार या सांस लेने में दिक्कत या कोरोना वायरस की वजह से नहीं हुई। इनकी मौत अलग-अलग कारणों से हुई है।’’

पिछले 24 घंटे में 13 शिशुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनमें से किसी को भी बुखार और सांस लेने में तकलीफ नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभिन्न आयु वर्ग के 22 बच्चों का अस्पताल में इन दो समस्याओं की वजह से इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू