लाइव न्यूज़ :

अफगान बलों के नियंत्रण के बाहर वाले इलाके से तीन भारतीय इंजीनियर सुरक्षित निकाले गए

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त अफगानिस्तान में अफगान सुरक्षा बलों के नियंत्रण के बाहर वाले इलाके में एक परियोजना स्थल पर काम करने वाले तीन भारतीय इंजीनियरों को हाल में विमान के जरिए वहां से सुरक्षित निकाला गया। काबुल में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दूतावास ने नए सुरक्षा परामर्श में इंजीनियरों को वहां से सुरक्षित निकाले जाने का हवाला देते हुए अफगानिस्तान में सभी भारतीयों से देश में हिंसा में वृद्धि को देखते हुए उसके द्वारा बताए गए उपायों का सख्ती से पालन करने को कहा है। पता चला है कि इंजीनियर उस इलाके में काम कर रहे थे जो तालिबान के कब्जे में है।

दूतावास ने नए परामर्श में कहा, ‘‘हाल में ऐसा मामला सामने आया कि सरकारी सुरक्षा बलों के नियंत्रण के बाहर वाले एक इलाके में बांध परियोजना स्थल पर काम करने वाले तीन भारतीय इंजीनियरों को आपात जरूरत के मद्देनजर विमान के जरिए सुरक्षित निकाला गया। यह संज्ञान में आया है कि भारतीय नागरिक, दूतावास की सलाह पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और वहां रहकर खुद को खतरे में डाल रहे हैं।’’

परामर्श में कहा गया, ‘‘काबुल स्थित भारतीय दूतावास एक बार फिर सभी भारतीय नागरिकों को समय-समय पर प्रदान की जाने वाली सुरक्षा सलाह में उपायों का पूरी तरह से पालन करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।’’

दूतावास ने 29 जून, 24 जुलाई और 10 अगस्त को अलग-अलग सुरक्षा परामर्श जारी किया, जिसमें अफगानिस्तान में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपायों की सिफारिश की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे