लाइव न्यूज़ :

चरस तस्करी के मामले में महिला समेत तीन दोषी ठहराए गए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:02 IST

Open in App

जींद, छह अप्रैल हरियाणा में जींद की एक अतिरिक्त जिला एवं सत्र ने चरस की तस्करी के जुर्म में महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रमुख समेत तीन लोगों को मंगलवार को दोषी ठहराया।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र सिरोही की अदालत ने सुरेंद्र उर्फ मंगल, राजेंद्र उर्फ जिंद्र को मादक पदार्थ की तस्करी के जुर्म में 20-20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई तथा उन पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया जबकि महिला कांग्रेस की पूर्व जिला प्रमुख रितू लाठर को 15 वर्ष के कारावास तथा डेढ़ लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, सफीदों थाना पुलिस 16 दिसम्बर 2017 को गांव टोडीखेड़ी मोड के निकट आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान पुलिस कर्मियों ने संदेह के आधार पर पानीपत की तरफ से आ रही एक कार को रूकवा कर तलाशी ली तो उसमें से चरस बरामद हुई, जिसका वजन 4.490 किलोग्राम पाया गया।

उन्होंने बताया कि कार में लाठर, सुरेंद्र उर्फ मंगल, राजेंद्र उर्फ जिंद्र सवार थे। लाठर पूर्व में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रह चुकी है। जिस गाड़ी में चरस को तस्करी कर लाया जा रहा था वह गाड़ी रितू लाठर की थी।

इसके बाद लाठर समेत तीनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं