लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौ

By भाषा | Updated: May 25, 2021 15:12 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र) 25 मई उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन गांव निवासी सूर्यजीत राजभर (19) और उसका भतीजा पिंटू राजभर (16) सोमवार को अपराह्न मोटरसाइकिल से शादी में शामिल होने हरिहरपुर गांव जा रहे थे कि मोहम्मदाबाद के शाहनिन्दा बाजार के निकट ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे हादसे में सूर्यजीत की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिंटू राजभर की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।

मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक अन्‍य हादसे में गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन सड़क पर सैदपुर में ट्रक की टक्कर से वाराणसी के रहने वाले मोटरसाइकिल सवार व्यवसायी मनोज जायसवाल (50) की मृत्यु हो गयी।

कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मरने वाले के पुत्र के तहरीर पर मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू