लाइव न्यूज़ :

बरेली में कार हादसे में मां-बेटा समेत तीन की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:22 IST

Open in App

बरेली (उप्र) चार जुलाई उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह मीरगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर पर एक अल्टो कार पीछे से ट्रैक्टर में जा घुसी जिससे इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी होते ही मदद के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के साथ एंबुलेंस को दी और कुछ ही समय में पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गयी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार घटना में मृत सभी लोग शाहजहांपुर जिले के खुटार क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे का शिकार परिवार दिल्ली के रोहिणी में रहता था और शाहजहांपुर के अपने गांव रामपुर में तिलक समारोह में जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि घटना में मोनू (40) मोनू की मां बसंता (65) और आयुष (21) की मौत हो गई वहीं हादसे में घायल पूजा (35) पीहू (5) और वीरू (3) घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र