लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गुना जिले में सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 14:04 IST

Open in App

गुना (मप्र), तीन नवंबर मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद पलट जाने से एक महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

बीनागंज पुलिस थाना प्रभारी दीपक भदौरिया ने बताया कि घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे ग्वालियर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरखेड़ा गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस के दो आरक्षकों के परिवार के छह लोग कार से मुरैना में अपने घर दिवाली मनाने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।

भदौरिया ने बताया कि हादसे में आरक्षक देवेंद्र दुबे (26), अलका शर्मा (34) और अलका की तीन साल की बेटी प्रियांशी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरक्षक नीरज शर्मा और उनका बेटा और दुबे की पत्नी घायल हो गए। घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरक्षक शाजापुर जिले में तैनात थे। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे